फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Disha Mobile Awareness Campaign reaches Sonipat.

Mahendragarh-Narnaul News: दिशा मोबाइल जागरूकता अभियान पहुंचा सोनीपत

Thu, 20 Aug 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Disha Mobile Awareness Campaign reaches Sonipat.
सोनीपत। कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता और न्यायिक सेवाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से हरियाणा में शुरू किया गया राज्यव्यापी दिशा मोबाइल जागरूकता अभियान मंगलवार को सोनीपत के बहालगढ़ पहुंचा। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग और सीएससी-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सहयोग से संचालित इस अभियान की शुरुआत 4 अगस्त को करनाल से हुई थी। मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को टेली-लॉ, कानूनी अधिकार, निशुल्क विधिक सहायता और डिजिटल न्याय सेवाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है।
विज्ञापन


सीएससी के टेली-लॉ विभाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पात्र और जरूरतमंद नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मोबाइल वैन में लगी एलईडी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और ऑडियो-वीडियो सामग्री से लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और न्याय पाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


सीएससी के जिला प्रबंधक शशि कान्त कौशिक ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग अपने कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते। दिशा अभियान ऐसे लोगों को न्याय व्यवस्था से जोड़ने और अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कानूनी सलाह के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर टेली-लॉ सेवा ली जा सकती है। सीएससी-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सभी सीएससी सेंटरों पर यह सेवा निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed