फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youths returning from Sonipat die in a road accident

Mahendragarh-Narnaul News: सोनीपत से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Thu, 20 Aug 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning from Sonipat die in a road accident
44-आशीष। फाइल फोटो - फोटो : Samvad
रोहतक। सोनीपत रोड स्थित एमआर डीएवी कॉलेज के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार झज्जर जिले के गांव भंभेवा निवासी विनीत और रोहतक के चांद नगर निवासी आशीष की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झज्जर के गांव भंभेवा निवासी राजकुमार उर्फ राजू ने आईएमटी थाने में शिकायत दी कि उनका बेटा विनीत और उसका साथी आशीष सोनीपत की निजी कंपनी में काम करते थे। दोनों बाइक से सोनीपत से रोहतक लौट रहे थे। एमआर डीएवी कॉलेज के पास पीछे से आई पिकअप ने तेज गति और लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पिकअप में फंस गई। विनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


गंभीर घायल आशीष को पीजीआई और फिर रोहतक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

44-आशीष।  फाइल फोटो

44-आशीष। फाइल फोटो- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed