फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gained trust by showing deepfake videos, then swindled

Mahendragarh-Narnaul News: डीपफेक वीडियो दिखाकर जीता भरोसा, फिर नकली दवाएं बेच 850 ग्राहकों से 34 लाख ठगे

Thu, 20 Aug 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gained trust by showing deepfake videos, then swindled
सोनीपत। कुंडली स्थित अतिया हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि बनकर साइबर ठगों ने 850 ग्राहकों को नकली दवाइयां बेचने के नाम पर 34 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने एआई की मदद से न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप और राजदीप सरदेसाई के साथ बातचीत करते हुए हकीम सुलेमान के डीपफेक वीडियो तैयार किए। इसके बाद कंपनी के ग्राहकों को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए वीडियो भेजे। वीडियो में कम कीमत में दवा उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया। कंपनी के प्रबंधक दीपांशु की शिकायत पर पुलिस ने कुंडली थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीपांशु ने दर्ज एफआईआर में बताया कि सितंबर 2025 से लगातार ग्राहकों की शिकायतें मिलनी शुरू हुई थीं कि कुछ लोग अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर खुद को अतिया हेल्थकेयर का कर्मचारी बताकर ग्राहकों को बाजार से कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराने का भरोसा देकर ऑनलाइन भुगतान करा लेते हैं। इसके बाद नकली दवाइयां भेजी जाती हैं। कई बार भुगतान के बाद सामान नहीं भेजा जाता है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार ठगों ने ग्राहकों से भुगतान के लिए पेटीएम और बैंक ट्रांसफर सेवा का प्रयोग किया। कंपनी को बाद में फर्जीवाड़े का पता चला। उन्होंने आरोप लगाया कि साइबर ठगों के पास कंपनी के ग्राहकों और मरीजों से संबंधित जानकारी थी। इसी का इस्तेमाल कर वह लोगों से संपर्क करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपफेक वीडियो पुलिस को सौंपे
कंपनी के प्रबंधक दीपांशु ने पुलिस को जांच के लिए डीपफेक वीडियो, संबंधित लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्य पेन ड्राइव में उपलब्ध कराए गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हकीम सुलेमान के नाम पर बनाया डीपफेक वीडियो
एफआईआर में हकीम सुलेमान को टीवी एंकर राजदीप सरदेसाई और अंजना ओम कश्यप के साथ बातचीत करते हुए दिखाने वाले मॉर्फ और डीपफेक वीडियो तैयार करने का जिक्र है।


-पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के ग्राहकों का डाटा ठगों तक कैसे पहुंचा डीपफेक वीडियो किसने तैयार किए और ठगी की रकम किन खातों में पहुंची। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर रवि, जांच अधिकारी, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed