{"_id":"69b99f68300786d1bb071219","slug":"demand-for-bus-service-on-nizampur-route-after-7-pm-narnol-news-c-196-1-nnl1005-137358-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर रूट पर शाम 7 बजे बाद बस के संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर रूट पर शाम 7 बजे बाद बस के संचालन की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर रूट पर शाम के समय बस का संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर अंतिम बस का संचालन शाम 5:30 बजे किया जाता है। इसके बाद जाने वाले लोग अन्य निजी वाहनों से लिफ्ट लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। उन्हें मजबूरन कुछ मिनटों के सफर को घंटों में तय करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव बसीरपुर, जोरासी, कारोली, मारोली, निजामपुर, धानौता, मौखुता सहित अनेक गांवों के लोग नौकरी व मजदूरी के लिए नारनौल जाते हैं।
वहीं अनेक लोग मानेसर व बावल स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भी कार्य करते हैं और शनिवार को घर वापिस आते हैं लेकिन शाम के समय ऑटो का संचालन भी बंद हो जाता है, जिस कारण लोग होंडा चौक पर खड़े होकर अन्य निजी वाहनों से लिफ्ट मांग कर गांव तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच नारनौल से निजामपुर तक बस का संचालन किया जाना चाहिए।
-- -- --
निजामपुर व मौखुता सहित आस-पास के अन्य गांवों से अनेक लोग नौकरी व मजदूरी के लिए नारनौल व अन्य शहरों में जाते हैं। इसलिए शाम 7 बजे से 7:30 बजे के बीच बस के संचालन की मांग डिपो प्रशासन के समक्ष रखेंगे। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
निहाल सिंह, सरपंच, गांव- मौखुता
-- -- -- -- --
गर्मियों के दिनों में 7 बजे बाद गांव जाने वाले लोगों की भीड़ होंडा चौक पर लग जाती है। लेकिन बस नहीं चलने व शाम के समय ऑटो का संचालन बंद हो जाने से लिफ्ट लेकर सफर तय करना पड़ता है।
दीपक यादव, गांव मौखुता
वर्जन :
आवश्यकता अनुसार सभी रूट पर बस का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। बस के संचालन की मांग ग्रामीण डिपो कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। जिसके बाद मांग अनुसार रूट का निरीक्षण कर बस के संचालन की योजना बनाई जाएगी।
सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो।
Trending Videos