सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather to change on 19-21: Rain, strong winds and hailstorm alert in Haryana-NCR

19-21 को बदलेगा मौसम का मिजाज : हरियाणा-एनसीआर में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather to change on 19-21: Rain, strong winds and hailstorm alert in Haryana-NCR
विज्ञापन
नारनौल। जिले में 19 से 21 मार्च के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार इस अवधि में तेज हवाओं, हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos

मौसम में यह बदलाव सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। 18 मार्च की रात से एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में चक्रवाती परिसंचरण बनेगा और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके प्रभाव से हरियाणा-एनसीआर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल और पानीपत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
महेंद्रगढ़ में मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ बना रहा परंतु उत्तरी हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलीं। नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमशः 28.0 व 13.1 और 30.4 व 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में दिन का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किसानों के लिए सलाह
संभावित बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खेतों में जलभराव न होने दें, कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें, इस दौरान कीटनाशकों का छिड़काव और सिंचाई से बचें। मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखते हुए ही कृषि कार्य करें। ओलावृष्टि के दौरान पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास या कमजोर छप्परों के नीचे शरण न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed