फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand for RO systems rises following canal water supply

Mahendragarh-Narnaul News: नहरी पानी की सप्लाई के बाद बढ़ी आरओ सिस्टम की मांग

Tue, 28 Jul 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for RO systems rises following canal water supply
फोटो संख्या:67- शहर की एक दुकान में रखे आरओ--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में नहरी पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों का रुझान आरओ सिस्टम की ओर तेजी से बढ़ा है। पानी की गुणवत्ता को लेकर बढ़ी जागरूकता के चलते आरओ अब घरों की जरूरत बनता जा रहा है। इसका असर बाजार में भी दिखाई दे रहा है जहां आरओ सिस्टम की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदार शिवशंकर, दीपक, अशोक और मनीष खुराना ने बताया कि शहर में 20 से अधिक दुकानों पर विभिन्न कंपनियों के आरओ सिस्टम और उनसे जुड़े उपकरण उपलब्ध हैं। इन दुकानों पर प्रतिदिन औसतन करीब 30 हजार रुपये का कारोबार हो रहा है। बाजार में क्षमता के अनुसार आरओ सिस्टम की कीमत पांच हजार से आठ हजार रुपये तक है, जबकि बड़े परिवारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अधिक क्षमता वाले मॉडल भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार पहले अधिकांश लोग सामान्य फिल्टर या उबला हुआ पानी इस्तेमाल करते थे लेकिन नहरी पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद पेयजल की शुद्धता को लेकर लोग अधिक सतर्क हुए हैं। इसी कारण पिछले कुछ समय में आरओ सिस्टम की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता अशोक, प्रवीन और धर्मवीर का कहना है कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसलिए अब आरओ केवल सुविधा नहीं, बल्कि अधिकांश घरों की आवश्यकता बन गया है। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले समय में भी इसकी मांग बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed