फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanitation equipment lying idle; awaiting auction and new machinery.

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई के संसाधन पड़े बेकार, नीलामी और नए उपकरणों का इंतजार

Tue, 28 Jul 2026 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sanitation equipment lying idle; awaiting auction and new machinery.
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था उचित नहीं है। सफाई के संसाधन कबाड़ बन चुके हैं और नगर पालिका कर्मचारी जैसे-तैसे काम कर रहे हैं। कई संसाधन सालों से कचरे के ढेर में पड़े हैं जिनकी न तो नीलामी हुई है और न ही नए संसाधन आ पाए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के पांच ऑटो टिप्पर कचरे में पड़े जंग खा रहे हैं। वहीं, तीन ट्रैक्टर भी अब चलने की हालत में नहीं हैं। हाल ही में खरीदी गई 30 हाथ रेहडियां भी प्रयोग के अभाव में खराब हो रही हैं। कर्मचारी इनका सही से प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर हफ्तों तक कचरा भरा पड़ा रहता है।
विज्ञापन

वर्तमान में सफाई व्यवस्था एजेंसी के वाहनों के सहारे चल रही है। नगर पालिका के ट्रैक्टर मुख्य डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठा रहे हैं लेकिन इनमें उचित तरीके से कचरा नहीं पहुंचाया जा रहा है। इनमें से एक ट्रैक्टर तीन टायरों पर ही चल रहा है। जंग लगने के कारण चलते समय हादसे का डर बना हुआ है। पुराने संसाधनों की नीलामी न होने से उनकी कीमत कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका नए सफाई संसाधन खरीदने में असमर्थ है। पुराने वाहनों की नीलामी होने पर ही खाते में कुछ बजट संभव है। नए संसाधनों की खरीद का प्रस्ताव अभी तक नहीं भेजा गया है। फिलहाल शहर की सफाई का जिम्मा एजेंसी के कंधों पर है।
इन संसाधनों की है आवश्यकता
नगर पालिका को शहर में नालों की सफाई के लिए एक विशेष मशीन की आवश्यकता है। रात में शहर की सड़कों की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीन भी चाहिए। कचरा उठान के लिए तीन ट्रैक्टर खरीदने की जरूरत है। इन नए संसाधनों के उपलब्ध होने से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

------------
वर्जन:
शहर में सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही स्वीपिंग मशीन, ट्रैक्टर और अन्य जरूरत के अनुसार संसाधनों की सूची तैयार प्रस्ताव भेजा जाएगा। फिलहाल पुराने संसाधनों की नीलामी की फाइल तैयार होगी। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article