सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drizzle increased the moisture in wheat lying in the open

Mahendragarh-Narnaul News: बूंदाबांदी ने खुले में पड़े गेहूं में बढ़ाई नमीं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Drizzle increased the moisture in wheat lying in the open
फोटो संख्या:78-बूंदाबांदी से  सतनाली अनाज मंडी में भीगा गें​​हू--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। क्षेत्र में सुबह हुई बूंदाबांदी से सतनाली मंडी में खुले में पड़े गेंहू में नमी बढ़ा दी है। अनाज मंडी में टीन शेड नहीं होने के कारण से किसानों से लेकर खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंडी में अधिकांश उठान हो चुका है लेकिन बुधवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी में 60 क्विंटल गेंहू में नमी बढ़ा दी है।
Trending Videos

किसान राकेश जड़वा, अशोक जड़वा, संतू जड़वा, हेमंत सतनाली, अजीत जड़वा, किशनलाल डिगरोता, सुनील डिगरोता, रविंद्र सतनाली ने बताया कि सतनाली अनाज मंडी में टीन शैड नहीं होने कारण गेंहू खुले आसमान के नीचे पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह हुई बूंदाबांदी के बीच मंडी में करीब 60 क्विंटल गेंहू में नमी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों की ओर से बार-बार मंडी में टीन शैड लगवाने के लिए मार्केट कमेटी के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। व्यापारियों व खरीद एजेंसी के पास तिरपाल की भी कोई व्यवस्था नहीं है। खराब मौसम में हर बार फसल को बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed