सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to a lack of coordination between the two departments, the Chief Minister's announcement is not being implemented on the ground.

Mahendragarh-Narnaul News: दो विभागों के बीच तालमेल के अभाव में धरातल पर नहीं उतर रही मुख्यमंत्री की घोषणा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Due to a lack of coordination between the two departments, the Chief Minister's announcement is not being implemented on the ground.
फोटो संख्या:61- महेश शर्मा--संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी के चलते मुख्यमंत्री की एक अहम घोषणा नौ माह बीत जाने के बावजूद धरातल पर नहीं उतर पा रही है। शहर में मिनी पावर हाउस खोलने के लिए जमीन को लेकर नगर पालिका व बिजली निगम के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है।
Trending Videos

वहीं मिनी पावर हाउस बनने के बाद शहर की बिजली आपूर्ति पावर हाउस से शुरू हो जाएगी। इससे 50 हजार की आबादी को फायदा होगा।बिजली निगम की ओर से नगर पालिका को कई बार पत्र लिख कर जमीन को लेकर मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से भी मिनी पावर हाउस बनाने के लिए जमीन मुहिया करवाने के लिए नपा हाउस में प्रस्ताव पास किया जा चुका है। उसके उपरांत जमीन मुहिया नहीं करवाई गई है।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने 18 मई को खेल मैदान में आयोजित धन्यवाद रैली के दौरान शहर में मिनी पावर हाउस शुरू करने की घोषणा की गई थी। घोषणा के समय इसे शहर की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया था लेकिन दो विभागों के आपसी तालमेल के कारण परियोजना अब तक फाइलों में ही अटकी हुई है।
मिनी पावर हाउस के लिए सबसे बड़ी बाधा जमीन उपलब्ध न होना है। बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से नगरपालिका को जमीन उपलब्ध कराने के लिए करीब पांच बार पत्र लिखे चुके है। अगर मिनी पावर हाउस बन जाता है। तो शहर वासियों को बिजली कटों से निजात मिल जाएगी।
बॉक्स
शहर में मिनी पावर हाउस नहीं बना है। अगर बन जाता है तो बिजली के अघोषित कटों से निजात मिल जाएगी। गर्मियों में खासकर परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।-प्रदीप कुमार, मोहल्ला बास
बॉक्स
दोनों विभागों को मुख्यमंत्री की घोषणा को उतारना चाहिए। मिनी पावर हाउस बनने से 220 केवी पावर हाउस पर लोड कम पड़ जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।-महेश शर्मा, मोहल्ला सैनीपुरा
----------------
वर्जन:
बिजली निगम की ओर से जमीन को लेकर नगर पालिका को कई बार पत्र भेजा जा चुका है। नगर पालिका की ओर से जमीन मिलते ही मिनी पावर हाउस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।-सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़
---------------
वर्जन:2
नगर पालिका की ओर से मिनी पावर हाउस बनाने के लिए बिजली निगम को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए अधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:61- महेश शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:61- महेश शर्मा--संवाद- फोटो : संवाद

फोटो संख्या:61- महेश शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:61- महेश शर्मा--संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed