{"_id":"6a8616ccd003acbb9e095ca9","slug":"electricity-workers-staged-a-protest-wearing-black-armbands-narnol-news-c-197-1-snp1017-159039-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो - बिजली निगम कार्यालय में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। स्रोत - प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। बरोदा रोड स्थित निगम कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों ने ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का प्रदर्शन दो घंटे तक चला।
राज्य कमेटी के सदस्य सुरेश यादव ने बताया कि कर्मचारियों ने नगर परिषद के सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी राज्य प्रतिनिधिमंडल की 13 मई को सरकार के साथ हुई वार्ता में 30 जून तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी से कर्मचारियों में रोष है। इसी के चलते सफाई कर्मचारी दोबारा आंदोलन कर रहे हैं। इस अवसर पर जितेंद्र, सतीश, सत्यवान, जोगिंद्र, वीरेंद्र चोपड़ा, राजवीर, संदीप, पवन, कश्मीर, सुनील चहल और मनजीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।