{"_id":"6ade4520e0560b7a740ae812","slug":"encroachments-plague-narnaul-markets-during-diwali-even-walking-has-become-difficult-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147073-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली पर नारनौल के बाजारों में अतिक्रमण का जाल, पैदल निकलना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली पर नारनौल के बाजारों में अतिक्रमण का जाल, पैदल निकलना भी हुआ मुश्किल
विज्ञापन
फोटो नंबर-19महावीर मार्ग पर किया गया अतिक्रमण। संवाद
नारनौल। दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है लेकिन इसके साथ अतिक्रमण की समस्या भी गंभीर हो गई है। दुकानदारों और अस्थाई दुकान संचालकों की ओर से सड़क तक सामान फैलाने से लोग परेशान हैं। कई जगह पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
महावीर मार्ग से किला रोड तक दुकानों के बाहर सामान रखने और अस्थाई दुकानें लगने से रास्ते संकरे हो गए हैं। दुपहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है जबकि चौपहिया वाहनों को रास्ता मिलना मुश्किल है।
करीब दो वर्ष पहले दीपावली पर बाजारों में दुकानों के लिए जगह तय की गई थी। अब फिर बाजारों को व्यवस्थित करने और अस्थाई दुकानों के लिए उचित स्थान तय करने की जरूरत है।
विज्ञापन
बाक्स-
शहर के बाजारों में पहले से ही जगह कम है। अगर व्यापारी बाजार खुला रखेगें तो ग्राहक भी ज्यादा आएगें क्योंकि अब ग्राहक खुले बाजारों में जाना ज्यादा पसंद करते हैं। -संदीप नूनीवाला, जिला अध्यक्ष हरियाणा व्यापार मंडल, नारनौल
बाक्स-
त्योहारों के दौरान बाजारों में अतिक्रमण ज्यादा हो जाता है जिससे आमजन को दिक्कत होती है और चोरी की घटनाएं भी बढ़ जाती है। दुकानदारों को चाहिए कि वह आमजन की सुविधा को देखते हुए निश्चित सीमा तक ही अपना सामान रखे। -विक्रम सोनी, दुकानदार, पुल बाजार
वर्जन:
वैसे तो बाजारों अतिक्रमण करना गलत है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए योजना बनाई जाएगी और मंगलवार से बाजारों अभियान चलाया जाएगा।-जोगेंद्र सिंह कालीरामण, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, नारनौल।