फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fair cancelled following the deaths of two teenagers in Khaspur.

Mahendragarh-Narnaul News: खासपुर में दो किशोरों की मौत होने से मेला रद्द

Mon, 10 Aug 2026 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fair cancelled following the deaths of two teenagers in Khaspur.
नारनौल। गांव खासपुर में दो युवाओं की आकस्मिक मृत्यु के बाद श्री शनि शक्ति धाम का 9वां वार्षिक मेला रद्द कर दिया गया है। यह मेला 15 अगस्त को आयोजित होना था। मृतक युवा कार्तिक और गौरव मेला कमेटी के स्वयंसेवक थे। वे पर्यावरण संरक्षण और अन्य कार्यों में सक्रिय रहते थे। उनकी मौत की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए मेला कमेटी ने तुरंत एक बैठक बुलाई। बैठक में भाल सिंह यादव, बजरंग लाल, लालचंद यादव, एसएन शर्मा, संजय यादव, सुखदेव भारद्वाज और बिमला देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस फैसले के तहत मेले के साथ-साथ भंडारे और कावड़ यात्रा के आयोजन को भी रद्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed