फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Golden Girl' Sharmila Dhankhar will take the hot seat on KBC tomorrow.

Mahendragarh-Narnaul News: कल केबीसी की हॉट सीट पर बैठेंगी गोल्डन गर्ल शर्मिला धनखड़

Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
'Golden Girl' Sharmila Dhankhar will take the hot seat on KBC tomorrow.
कनीना। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली शर्मिला धनखड़ अब टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आएंगी। मंगलवार को वह महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करेंगी।
विज्ञापन

शर्मिला ने दूरभाष पर बताया कि वह सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इसके बाद फ्लाइट से मुंबई रवाना होंगी। केबीसी के मंच पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने तक के अपने सफर के अनुभव साझा करेंगी।
विज्ञापन

शर्मिला ने कहा कि अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठना उनके लिए गर्व और यादगार पल होगा। उनके साथ पति अजीत सिंह और दोनों बेटियां अनुज व लक्ष्मी भी मुंबई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों और युवाओं को दिया मेहनत का संदेश
शर्मिला ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करने के बाद पूरी मेहनत और लगन से उसके पीछे जुट जाना चाहिए। रास्ते में आने वाली परेशानियों और लोगों की बातों से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

कपिल शर्मा शो का भी मिला निमंत्रण
शर्मिला ने बताया कि उन्हें कपिल शर्मा के शो में आने का निमंत्रण भी मिला है, हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। कॉमनवेल्थ में स्वर्ण जीतने के बाद उनका सफर अब खेल के मैदान से टीवी के बड़े मंच तक पहुंच गया है। केबीसी के जरिए देशभर के दर्शक उनके संघर्ष और सफलता की कहानी सुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed