{"_id":"6a67a845e1947e5a2f0df0f5","slug":"fireman-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-in-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143107-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में फायरमैन 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में फायरमैन 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 24 जनपरिवेदना समिति की बैठक में सुनवाई करते मंत्री विपुल गोयल।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रेवाड़ी इकाई ने सोमवार देर शाम नारनौल फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जिस पर एसीबी ने कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि साहिल नामक मेडिकल स्टोर ने फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित कराने का आवेदन किया था। उसे फायर एनओसी भी जारी करानी थी।
आरोप है कि फायरमैन संदीप ने इस काम के लिए करीब 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी रेवाड़ी की टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संदीप को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया।
इस संबंध में एसवी एंड एसीबी थाना गुरुग्राम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी संदीप से पूछताछ की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।