{"_id":"697f9865b46e7ef4c2066e4b","slug":"firing-outside-the-house-during-a-land-dispute-the-family-narrowly-escaped-unharmed-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135572-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जमीनी विवाद में घर के बाहर फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जमीनी विवाद में घर के बाहर फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
फोटाे 30रामबास गांव में फायरिंग होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा में नारनौल के रामबास गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार शाम को दो गाड़ियों में आए लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की सूचना मिलने पर गांव में पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के बयान लिए। मौके का डीएसपी ने भी निरीक्षण किया।
गांव रामबास निवासी वीरेंद्र सिंह के घर पर फायरिंग की गई है। प्रथम दृष्टया में यह पूरा मामला पुराने जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि जमीन पर कब्जा लेने की नीयत से कुछ लोग खेत में पहुंचे थे।
इसके बाद खड़ी सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया हैं। जब वे खेत पर मौजूद नहीं मिले तो आरोपी सीधे उनके घर पहुंच गए और वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी भारत भूषण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायरिंग स्थल से सबूत एकत्र किए। वीरेंद्र सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
घटना के बाद से गांव रामबास में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस द्वारा गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
सदर थाना नारनौल के थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Trending Videos