सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Formula slips recovered from two candidates in Mathematics exam, Board flying squad files case

Mahendragarh-Narnaul News: गणित की परीक्षा में दो परीक्षार्थियों से सूत्र पर्ची बरामद, बोर्ड उड़नदस्ते ने बनाए केस

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Formula slips recovered from two candidates in Mathematics exam, Board flying squad files case
फोटो संख्या:66- पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर आते विद्य
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा जिले के 24 केंद्रों पर करवाई गई जबकि 14 टीमें मैदान में रही। बोर्ड टीम ने एक ही केंद्र पर दो नकल के केस बनाए।
Trending Videos


परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई। इस दौरान विद्यार्थियों की जेब, जूते आदि जांच किए और एडमिट कार्ड भी चेक किया गया। इसके बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सख्ती रही और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की ओर से केंद्र के चारों ओर गश्त की गई और किसी को भी स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान बोर्ड समेत सभी लोकल टीमों ने केंद्रों पर जांच की। इसी तरह टीम नारनौल के गांव गुवानी जाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर पहुंची तो पहले कक्ष में टीम के प्रवेश करते ही एक परीक्षार्थी ने पर्ची जेब में डाल ली।
इस दौरान टीम की नजर परीक्षार्थी पर पड़ी और उन्होंने जांच की तो पर्ची पर गणित के सूत्र लिखे हुए मिले। बाद में टीम ने परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका लेकर नकल का केस बना दिया।
टीम दूसरे कक्ष में पहुंची तो यहां पर सामान्य जांच करते हुए टीम को एक परीक्षार्थी की बाजू में पर्ची मिली। इसमें भी गणित के सूत्र लिखे थे। बाद में टीम इस केंद्र पर दो केस बनाकर अगले केंद्र पर रवाना हो गई।

----------------

विद्यार्थी बोले : कुछ आसान तो कुछ मुश्किल आए प्रश्न
परीक्षा में ज्यामितीय फलन के प्रश्न मुश्किल रहे हैं और इनको हल करने में अधिक समय लगा। अब भी इनमें डाउट हो रहा है जबकि वैकल्पिक प्रश्न सबसे आसान रहे। -चेतना, हिंदू हाई स्कूल, महेंद्रगढ़
---
पहली यूनिट के अलावा सभी यूनिट में एक-एक मुश्किल सवाल था। इसमें त्रिआयामी ज्यामिति के सवाल सबसे अधिक मुश्किल रहे हैं। कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ है। -सोनल, हिंदू हाई स्कूल, माजरा कलां
---------------
वर्जन:
परीक्षा दो केंद्रों के अलावा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई है। गांव गुवानी जाट केंद्र पर दो परीक्षार्थियों के पास पर्ची मिलने पर नकल के केस बनाए गए। इस परीक्षा में 3,575 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। -बिजेंद्र सिंह, जिला बोर्ड कोऑर्डिनेटर, एचबीएसई

फोटो संख्या:66- पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर आते विद्य

फोटो संख्या:66- पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर आते विद्य

फोटो संख्या:66- पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर आते विद्य

फोटो संख्या:66- पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर आते विद्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article