सिहमा। खंड सीहमा के गांव अटाली के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में मिशन बुनियाद में लेवल प्रथम में पास हुई प्रियंका शर्मा पुत्री सतीश शर्मा, दीपिका शर्मा, जैस्मिन शर्मा और परी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त थानेदार थावर सिंह ने समस्त छात्रों को स्वेटर वितरित किए। कुलदीप यादव ने टाई और बेल्ट वितरित किये। ग्रामीणों ने बच्चों की हौंसला अफजाई के लिए इनाम दिए।
मुख्य अध्यापक रतन सिंह यादव ने बताया कि आगामी सत्र 2026-27 के लिए दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। मौके पर सरपंच जीत पाल यादव, ओम प्रकाश खनगवाल, अग्निवेश यादव, ममता देवी, संध्या यादव, रोशन लाल यादव, सुदेश कुमार यादव, हरपाल सिंह चौहान व रघुवीर सिंह शारीरिक अध्यापक आदि उपस्थित रहे।