{"_id":"6a29aa7527931753650a1c60","slug":"growing-interest-among-female-students-in-science-and-new-courses-at-the-womens-college-narnol-news-c-196-1-nnl1003-141076-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज में विज्ञान और नए पाठ्यक्रमों में छात्राओं की बढ़ती रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज में विज्ञान और नए पाठ्यक्रमों में छात्राओं की बढ़ती रुचि
विज्ञापन
फोटो नंबर-18राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है और छात्राओं में दाखिले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बीए पाठ्यक्रम की 800 सीटों के लिए अब तक 559 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बीकॉम की 160 सीटों के लिए 94 आवेदन आए हैं।
वहीं विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों में छात्राओं की रुचि काफी अधिक दिखाई दे रही है। बीएससी लाइफ साइंस की 120 सीटों के लिए 213 आवेदन मिले हैं। इसी प्रकार बीएससी फिजिकल साइंस की 120 सीटों के लिए 185 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि विज्ञान विषयों में बढ़ती रुचि छात्राओं के लिए सकारात्मक संकेत है और इच्छुक छात्राओं को समय रहते ऑनलाइन आवेदन और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की सलाह दी।
विज्ञापन
साथ ही इस नए सत्र से राजकीय महिला महाविद्यालय में नए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी मिली है। यूजी स्तर पर नए विषयों में बीएससी मैथमैटिक्स मेजर (आनर्स) और बीए इंग्लिश मेजर (आनर्स) शामिल हैं जिनके लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं।
इन पाठ्यक्रमों के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है जिससे छात्राओं को कुछ दिन इंतजार करना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।
महाविद्यालय में विज्ञान विषयों और नए पाठ्यक्रमों में बढ़ती छात्राओं की संख्या को देखते हुए यह स्पष्ट हो रहा है कि महिला शिक्षा में रुचि और विकल्प दोनों ही तेजी से बढ़ रहे हैं।