{"_id":"69b99af1ed5a9e260f094ff9","slug":"harvesting-season-begins-fire-department-employees-leave-cancelled-narnol-news-c-203-1-mgh1004-124866-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फसल कटाई का सीजन शुरू, दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फसल कटाई का सीजन शुरू, दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- दमकल विभाग कार्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। फसल कटाई का सीजन शुरू होते ही आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए दमकल विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
महेंद्रगढ़ दमकल केंद्र पर वर्तमान में दो दमकल गाड़ियां और 22 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और उन्हें लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से गांवों और खेतों के पास विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
सरसों की फसल अधिकतर कट चुकी है व गेहूं की फसल पककर तैयार है। ऐसे समय में आग लगने की घटना भी बहुत होती है। इससे निपटने के लिए दमकल विभाग ने भी कमर कस ली है। हालांकि अभी भी दमकल केंद्र पर कर्मचारी कम हैं। एक दमकल गाड़ी पर छह कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। तीनों शिफ्ट के लिए एक दमकल गाड़ी पर 18 कर्मचारी होने आवश्यक हैं।
-- -- -- -- -- -- --
दो वर्ष में अप्रैल से जून तक 300 से अधिक आग लगने की घटना हुई
वर्ष 2023 में 250, 2024 में 380 व 2025 में 220 से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटना हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा अप्रैल, मई व जून में हुई थी। फसल कटाई से गर्मी के सीजन तक आग लगने की घटना ज्यादा होती है। महेंद्रगढ़ दमकल केंद्र में दो गाड़ियों के सहारे महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र को कवर किया जा रहा है। ऐसे में अगर आग लगने की बड़ी घटना हो जाती है तो नारनौल से गाड़ी मंगवानी पड़ती हैं। महेंद्रगढ़ से कुकसी 18 किलोमीटर, महेंद्रगढ़ से बधवाना पालड़ी 30 किलोमीटर व 152डी तक किलोमीटर भेजना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सतनाली क्षेत्र भी महेंद्रगढ़ दमकल के भरोसे
सतनाली में आग लगने की घटना होने पर सतनाली क्षेत्र के ग्रामीणों को महेंद्रगढ़ दमकल केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है जबकि प्रदेश सरकार की ओर से सतनाली में दमकल केंद्र खोलने के लिए पत्र जारी किया हुआ है। वहां पर न तो दमकल केंद्र खोलने की प्रक्रिया हो रही है और न ही दमकल की गाड़ी सतनाली में भेजी गई है। महेंद्रगढ़ से सतनाली का अंतिम गांव कुम्हारण की ढाणी है जो 35 किलोमीटर की दूरी पड़ती है। वहां पर पहुंचने के लिए दो से तीन घंटे का समय लगता है। ऐसे में किसानों की फसल जलकर नष्ट हो जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जिले में दमकल केंद्र की गाड़ी की संख्या
दमकल केंद्र दमकल गाड़ी
नारनौल 04
महेंद्रगढ़ 02
कनीना 01
अटेली 01
नांगल चौधरी 01
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
फसल कटाई को लेकर दमकल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसान फसल को आग लगने से बचाने के लिए बिजली के तार व सड़क किनारे एकत्रित न करें। अगर कोई आग लगने की घटना होती है तो तुरंत दमकल विभाग से संपर्क करें ताकि समय पर गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पा सकें। -विकास कुमार, सब फायर ऑफिसर, महेंद्रगढ़।
Trending Videos