फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Home Guard personnel demand 365-day duty.

Mahendragarh-Narnaul News: होमगार्ड जवानों ने उठाई 365 दिन ड्यूटी की मांग

Mon, 10 Aug 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Home Guard personnel demand 365-day duty.
फोटो 14: मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए होमगार्ड जवान। संवाद
मंडी अटेली। जिले के होमगार्ड जवानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जवानों ने सबसे प्रमुख मांग रोस्टर प्रणाली खत्म करने और पूरे साल 365 दिन ड्यूटी देने की रखी। इसके अलावा भविष्य निधि (पीएफ) और चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की मांग भी की। दूर-दराज क्षेत्रों में ड्यूटी लगाने पर यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता देने की मांग की गई।
विज्ञापन

जवानों ने पुलिस और एसपीओ की तर्ज पर रोडवेज बसों में मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा देने की भी मांग उठाई। उन्होंने ड्यूटी स्थानों में बदलाव को लेकर भी परेशानी बताई। जवानों के अनुसार नारनौल के कर्मियों की ड्यूटी रेवाड़ी और गुरुग्राम में लगाई जाती है, जबकि रोहतक के जवानों को नारनौल भेजा जाता है। उन्होंने गृह जिले में ही ड्यूटी लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन को लेकर जवानों ने कहा कि उन्हें अभी तक छठे और सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से इस विसंगति को दूर कर अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन लाभ देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed