सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In 2025, the revenue of Narnaul depot increased by 11 percent.

Mahendragarh-Narnaul News: 2025 में नारनौल डिपो के राजस्व में हुई 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
In 2025, the revenue of Narnaul depot increased by 11 percent.
फोटो नंबर- 31नारनौल डिपो पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार लोग बस से आवागमन करते हैं। अधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन से नारनौल डिपो के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में नारनौल डिपो को करीब 35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, साल 2024 में नारनौल डिपो का राजस्व करीब 31 करोड़ 44 लाख रुपये था। जो वर्ष 2025 में बढ़कर 35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। बीते वर्ष संचालित बसों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। गत अप्रैल में 6 और सितंबर में डिपो को 25 नई बस मिली थी। इससे अब नारनौल डिपो में संचालित बसों की संख्या 160 पहुंच गई है। जिससे मौजूदा वर्ष में भी राजस्व में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली तिमाही में तीर्थ स्थलों से जुड़ेगा नारनौल
नारनौल डिपो से प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए सीधी बस का संचालन किए जाने के लिए परमिट प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। सालासर धाम के लिए बस का संचालन 30 जनवरी से शुरू किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश स्थित मथूरा, वृंदावन व आगरा और उत्तराखंड स्थित हरिद्वार के लिए भी मार्च माह के अंत तक बस का संचालन शुरू होने की संभावना है।

वर्जन :
बीते वर्ष 10 ग्रामीण रूट पर बस का संचालन शुरू किया गया था। प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए बस का संचालन शुरू करने के लिए परमिट प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है।-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed