फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Issues regarding waterlogging, encroachment, and stray cattle were raised; a memorandum of demands will be submitted to the Deputy Commissioner.

Mahendragarh-Narnaul News: जलभराव, अतिक्रमण और गोवंश की समस्या उठी, उपायुक्त को देंगे मांग पत्र

Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Issues regarding waterlogging, encroachment, and stray cattle were raised; a memorandum of demands will be submitted to the Deputy Commissioner.
फोटो नंबर-12वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक को संबो​धित करते प्रधान दुलीचंद शर्मा। स्रोत: संगठन
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक रविवार को किला रोड स्थित संगठन कार्यालय साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की। इसमें शहर की कई समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

बद्रीप्रसाद गर्ग ने शहर में बढ़ रहे आवारा गोवंश को गोशालाओं में भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजीव चौक पर गोवंश के कारण एक नागरिक घायल भी हो चुका है। विजय सिंह यादव रहीश ने सीआईए रोड और पुरानी मंडी के तीनों रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन ने जिले का नाम नारनौल किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया। शिवलाल वर्मा ने रेवाड़ी रोड, महाबीर चौक और सिंघाना रोड सहित बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। हिम्मत सिंह राठौर ने अधूरे नाले का निर्माण पूरा कराने और शनिश्चर मंदिर के पास अवैध कब्जा हटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजीलाल मित्तल ने शहर में सिटी बस सेवा शुरू करने और तालाब के पास पार्क विकसित करने की मांग की। रविंद्र कुमार चौधरी ने सिविल अस्पताल की खराब थायराइड मशीन ठीक कराने की मांग उठाई। प्रधान ने कहा कि सभी मुद्दों का मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा जाएगा। बैठक का संचालन प्रो. शिवहरि चंद अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed