{"_id":"6a64fe7451972911940a4dd7","slug":"jodhpur-delhi-sarai-rohilla-train-to-be-extended-before-shravan-will-run-to-rishikesh-via-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128515-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्रावण से पहले जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला का विस्तार, महेंद्रगढ़ होकर ऋषिकेश तक जाएगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्रावण से पहले जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला का विस्तार, महेंद्रगढ़ होकर ऋषिकेश तक जाएगी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। श्रावण माह से पहले रेलवे विभाग ने जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन का विस्तार ऋषिकेश तक करने की योजना बनाई है। इससे राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों के यात्रियों और श्रद्धालुओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है।
यह ट्रेन वर्तमान में जोधपुर से चलकर सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी होते हुए दिल्ली पहुंचती है। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि ट्रेन के विस्तार का प्रस्ताव वर्ष 2019 में स्वीकृत हो चुका था, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन शाम 6:30 बजे जोधपुर से रवाना होकर सुबह 5:20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचती है। वापसी में यह रात 11 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 10 बजे जोधपुर पहुंचती है। दिल्ली में ट्रेन करीब 17 घंटे खड़ी रहती है। इस समय का उपयोग हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तार के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
रामनिवास पाटोदा ने कहा कि इस मार्ग से सालासर बालाजी मंदिर, लाडनूं स्थित आचार्य तुलसी की जन्मस्थली और जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय जैसे धार्मिक व महत्वपूर्ण स्थान जुड़े हैं। इसके बावजूद महेंद्रगढ़ क्षेत्र से इन तीर्थ स्थलों के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से 2017 तक बीकानेर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन वाया महेंद्रगढ़ चलाई गई थी, जिसे यात्रियों का अच्छा समर्थन मिला था। उन्होंने रेलवे से मांग की है कि जोधपुर-दिल्ली ट्रेन का विस्तार जल्द किया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर रेलयात्री महासंघ और सामाजिक संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।