फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mamta and Preet emerged as winners in the district-level boxing competition.

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय मुक्केबाजी में ममता और प्रीत बनीं विजेता

Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mamta and Preet emerged as winners in the district-level boxing competition.
महेंद्रगढ़। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को शहर स्थित श्रीकृष्णा स्कूल में जिलास्तरी मुक्केबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के नॉकआउट मुकाबले हुए और इसमें 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एईओ विक्रम सिंह और हंसराज ने शिरकत की जबकि बीरसिंह यादव विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रविप्रकाश ने की। बॉक्सिंग कोच महिपाल यादव और कोच उत्तम सिंह ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 25 से 27 जुलाई तक चलेगी। पहले दिन लड़कियों के नॉकआउट मुकाबले हु जबकि 27 जुलाई को लड़कों के बॉक्सिंग मुकाबले करवाए जाएंगे।
लड़कियों के अंडर-17 वर्ग के परिणाम
अंडर-17 आयुवर्ग में 42 किलोग्राम भारवर्ग में प्रीत एसडीएस, 44 किलोग्राम में मोनिका संस्कार भारती स्कूल, 46 किलोग्राम में अंकिता एसएसएन, 52 किलोग्राम में श्रीकृष्णा स्कूल की भूमिका, संध्या (54 किलोग्राम), ईशा (63 किलोग्राम), शुभी (75 किलोग्राम), ईशा (80 कि.ग्राम) और संजना 80 प्लस किलोग्राम में प्रथम रही। बिजुल हैप्पी स्कूल ने 66 किलोग्राम भारवर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में भी बेटियों का दबदबा
अंडर-19 आयुवर्ग में श्रीकृष्णा स्कूल की ममता (45 किलोग्राम), गीतिका (48 किलोग्राम), अंशु (51 किलोग्राम) और मन्नू (57 किलोग्राम), काजल (69 किलोग्राम), एसडी स्कूल की तनु (81 किलोग्राम) और तेजल (81 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed