फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Kalash Yatra' taken out for the consecration of the Shiva family idols.

Mahendragarh-Narnaul News: शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

Fri, 07 Aug 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
'Kalash Yatra' taken out for the consecration of the Shiva family idols.
फोटो संख्या:64- ​शिव कॉलोनी में  कलश यात्रा निकालती महिलाएं---स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। शिव कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में बुधवार को शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में अनेक महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु कलश धारण कर भगवान भोलेनाथ के जयघोष और भजन-कीर्तन के साथ शिव कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे।
विज्ञापन

कलश यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान रामनिवास सैनी रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूबेदार सुशील यादव, विकास शर्मा, सूबेदार लालचंद यादव, पूर्व डीएम देशराज यादव, द सहकारी हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के पूर्व प्रधान विष्णु दत्त शर्मा, गुलाबचंद वशिष्ठ, डॉ. प्रीतम यादव, सूबेदार जगदीप यादव, नरेश सैनी, बाबूलाल शर्मा, प्रदीप, समिति की महिला प्रधान नीतू यादव, सरला यादव, सुमन लता, मंजू, सुशीला, संतरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed