{"_id":"6a74daf3cb0a7ccd9709e44d","slug":"prime-accused-in-assault-case-arrested-battle-axe-and-car-seized-narnol-news-c-196-1-nnl1010-143536-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरसा और कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरसा और कार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। थाना सदर पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नांगल काठा निवासी दीपक को नांगतिहाड़ी बाइपास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार व घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का फरसा भी बरामद किया है। आरोपी पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि राजेंद्र ने शिकायत दी थी कि 19 फरवरी को उसकी दीपक के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद 26 फरवरी की सुबह आरोपी दीपक अपने दो साथियों के साथ कार में उसके पास आया व झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने लोहे के फरसे से राजेंद्र पर हमला कर दिया और मारपीट की।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसके दोस्त कबूल ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। दीपक ने जाते हुए अगली बार जान से मारने की धमकी दी। घायल राजेंद्र को उसके परिजनों एवं दोस्त ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल नारनौल में भर्ती कराया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी का न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।