फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanitation and fire department employees stopped work, upset over the non-implementation of agreements.

Mahendragarh-Narnaul News: समझौते लागू नहीं होने से नाराज सफाई और फायर कर्मचारियों ने थामा काम

Fri, 07 Aug 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire department employees stopped work, upset over the non-implementation of agreements.
फोटो नंबर-03मांगों को लेकर नगर परिषद प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत​: संगठन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका नारनौल के सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने समझौते लागू नहीं होने से नाराज होकर वीरवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह और फायर इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह ने की।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले किए गए समझौतों को अब तक लागू नहीं किया है जिसके कारण कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि 13 मई 2025 को सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच कई मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन उन्हें लागू करने के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान हुई मौत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मृत कर्मचारियों के परिवारों को उचित मुआवजा और आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान जिला प्रधान राहुल सिंह, कौशल यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed