सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lack of facilities at the civil hospital has become a source of trouble for the general public.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का अभाव आमजन के लिए बना परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 Jun 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at the civil hospital has become a source of trouble for the general public.
फोटो संख्या:55- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में हड्डी विभाग कक्ष के बाहर बैठे मरीज--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में सुविधाओं की कमी आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। अस्पताल में रोजाना अनेक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। लेकिन कई आवश्यक व्यवस्थाओं के अभाव में उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

कहीं दवाएं लेने के लिए लंबी लाइनों का सामना करना पड़ रहा है तो कहीं फार्मासिस्टों की कमी के कारण मरीजों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। हड्डी विभाग केवल एक चिकित्सक के सहारे ही चल रहा है। जब चिकित्सक ऑपरेशन के लिए चला जाता है तब मरीजों का एक घंटे तक इंजतार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें लग जाती है। अस्पताल में प्रतिदिन हड्डी विभाग में 100 से अधिक ओपीडी हो रही है। जांच और उपचार के बाद दवाएं लेने के लिए डिस्पेंसरी के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखाई देते हैं। अनेक बार मरीजों को एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर रोगियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

मरीज रामौतार, सुरेंद्र, हरीश ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें कई चरणों से गुजरना पड़ता है। पर्ची बनवाने, चिकित्सक को दिखाने और फिर दवा लेने तक हर जगह भीड़ रहती है। गर्मी और उमस के मौसम में लंबी लाइनों में खड़ा रहना मरीजों के लिए और भी कठिन हो जाता है।
चिकित्सकों का कहना है कि नागरिक अस्पताल पर जिले के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का भी दबाव रहता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां पहुंचते हैं जिसके कारण उपलब्ध संसाधनों पर अतिरिक्त भार पड़ता है।

उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया जाएगा। जिला मुख्यालय के माध्यम से हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के पास भेजकर विकल्प की व्यवस्था की जाएगी।

- जयप्रकाश, एसएमओ नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed