{"_id":"6a319442dc9929ef6301b6c4","slug":"pacs-committee-employees-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum-to-the-gm-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127429-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पैक्स समिति कर्मचारियों ने दिया धरना, जीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पैक्स समिति कर्मचारियों ने दिया धरना, जीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित दी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति बैंक में मंगलवार को पैक्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना देकर नारेबाजी की। इसके बाद समिति जीएम को सहकारी मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द मांग पूरी करने का आह्वान किया।
बता दें कि कर्मचारी सुबह 11 बजे धरने पर बैठे और नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद समिति महाप्रबंधक तनवीर मोर को सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी महासंघ जिला प्रधान पृथ्वी सिंह तंवर ने बताया कि उनकी पांच मुख्य मांगे हैं और सालों से ये मांगे चल रही हैं। केवल आश्वासन देकर नेता और मंत्री उनको बहला रहे हैं।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने पैक्स कर्मचारियों के लिए वेतनवृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन यह अभी तक लागू नहीं हो पाई है। पैक्स कर्मचारियों की जिला बैंक में पदोन्नति की जानी चाहिए और यह भी अभी पेंडिंग पड़ी है। कर्मचारियों की पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर की जाए और इसमें टेस्ट की शर्त खत्म की जाए। साथ ही कच्चे कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल किया जाए या उन्हें पक्का किया जाए।
विज्ञापन
किसानों की ऋण राशि बढ़ाकर 3 लाख तक की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी आवाज नहीं सुनी जाती है तो 22 व 23 जून को सभी पैक्स पर धरना दिया जाएगा और कर्मचारी कामछोड़ हड़ताल करेंगे। इस दौरान खाद-बीज किसी प्रकार का कार्य नहीं होगा।
इसके बाद 3 जुलाई को अरविंद शर्मा के आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान उपप्रधान जितेंद्र कुमार, कोषाध्याक्ष राजसिंह, महासचिव राजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार, सह संयोजक कंहैयालाल, सलाहाकार कृष्ण धनखड़, सह सचिव दीपक तंवर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।