{"_id":"6a4aa4da5d22ee28dd02ceb6","slug":"lack-of-passenger-amenities-at-ateli-station-memorandum-submitted-to-the-railway-minister-narnol-news-c-196-1-nnl1004-142133-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी, रेलमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी, रेलमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली। दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच ने अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सुरेश शर्मा को रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम एक पत्र सौंपा गया। पत्र में अटेली स्टेशन की प्रमुख समस्याओं को उठाया गया।
विजय भारद्वाज ने आरक्षण टिकट खिड़की की मांग की। उन्होंने स्टेशन पर कई आरक्षित ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा भी उठाया। वर्तमान में यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए नारनौल या रेवाड़ी जाना पड़ता है। इससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है।
मंच के सदस्य भीम कुमार और दीपक कुमार ने प्लेटफॉर्म पर टीन शेड की कमी पर ध्यान दिलाया। जनरल बोगी के पास प्लेटफॉर्म के आरंभ और अंतिम छोर पर पर्याप्त टीन शेड नहीं है। धूप और बरसात में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को इससे भारी असुविधा होती है।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी कटरा के लिए ट्रेन की मांग
रिंगस-नीमकाथाना-नारनौल-अटेली लाइन पर माता वैष्णो देवी कटरा के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। इस क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन को जाते हैं। मंच के उपाध्यक्ष महेश बखालिया ने इस मार्ग पर एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की। मंच के अध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि वे सुविधाओं की मांग के साथ स्टेशन को साफ रखने की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। राजू आर्य, जतिन जांगिड़, संदीप जांगिड़ और कपिल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।