{"_id":"6a3006d7ec705eacc802c25f","slug":"more-applications-than-available-seats-for-most-courses-on-the-final-day-at-the-government-college-narnol-news-c-196-1-nnl1003-141297-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में अंतिम दिन अधिकांश पाठ्यक्रमों में सीट से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में अंतिम दिन अधिकांश पाठ्यक्रमों में सीट से अधिक आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jun 2026 04:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-17राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-17
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल।
राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार को रही। अंतिम दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में प्रवेश के लिए आवेदन किया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार अधिकांश पाठ्यक्रमों में सीटों के मुकाबले पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया।
महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि तक सभी प्रमुख संकायों में आवेदन लगभग पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम तक विभाग की ओर से आवेदन तिथि बढ़ाने संबंधी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ था। यदि विभाग द्वारा आगे तिथि बढ़ाई जाती है तो आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी।
महाविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीए की 660 सीटों के मुकाबले 894 आवेदन प्राप्त हुए, जो कुल सीटों का 135 प्रतिशत है। बीबीए की 40 सीटों के लिए 98 आवेदन आए, जबकि बीकॉम की 240 सीटों के लिए 199 आवेदन प्राप्त हुए। सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा बीसीए पाठ्यक्रम में देखने को मिली, जहां 40 सीटों के लिए 217 आवेदन प्राप्त हुए, जो सीटों का 542 प्रतिशत है। विज्ञान संकाय में भी विद्यार्थियों की अच्छी रुचि देखने को मिली। बीएससी लाइफ साइंस की 160 सीटों के लिए 348 आवेदन प्राप्त हुए, जो 217 प्रतिशत हैं। वहीं बीएससी फिजिकल साइंस की 400 सीटों के लिए 476 आवेदन आए, जो कुल सीटों का 119 प्रतिशत है।
विज्ञापन
डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि अधिकांश पाठ्यक्रमों में सीटों के मुकाबले पर्याप्त आवेदन प्राप्त होने से इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। उन्होंने विद्यार्थियों से विभागीय वेबसाइट और महाविद्यालय की सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखने की अपील की, ताकि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।