{"_id":"6a30ece8ae458fba590d41fd","slug":"video-rewari-polices-major-anti-drug-campaign-in-rewari-raids-conducted-in-several-villages-2026-06-16-1781591272","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में होटल में जहर खाकर युवती ने दी जान, पुलिस ने गेट तोड़ निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में होटल में जहर खाकर युवती ने दी जान, पुलिस ने गेट तोड़ निकाला शव
शहर स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरी युवती की सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर युवती का शव बाहर निकाला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में युवती के जहरीला पदार्थ खाने का अंदेशा जताया है।
गेस्ट हाउस संचालक के अनुसार गांव माधोगढ़ निवासी करीब 23 वर्षीय वर्षा सोमवार शाम करीब पांच बजे ऑटो से गेस्ट हाउस पहुंची थी। उन्होंने कुछ घंटों के लिए कमरा मांगा और बताया कि वह नहाकर किसी कार्यक्रम में जाएगी। पहचान पत्र जमा करवाने के बाद कमरा नंबर 210 आवंटित किया गया। रात करीब सवा 9 बजे युवती के परिजन गेस्ट हाउस पहुंचे और उसके बारे में पूछताछ की।
परिजनों ने बताया कि युवती का नाम वर्षा है और वह माधोगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है। संचालक और परिजन कमरे तक पहुंचे, लेकिन दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर गेस्ट हाउस संचालक ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे का लॉक तोड़कर दरवाजा खोला गया। अंदर युवती अचेत अवस्था में पड़ी मिली। जांच के दौरान कमरे में जहरीला पदार्थ खाने के संकेत मिले।
गेस्ट हाउस संचालक ने बताया कि कमरे के बाहर तक गंध महसूस हो रही थी। दरवाजा खुलने के बाद भी कमरे के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मौके की जांच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई के बाद परिजनों को युवती को अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। परिजन अपनी गाड़ी में उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवती की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।