{"_id":"6a4aa3cf32750a142c09e99b","slug":"multipurpose-health-workers-stage-protest-march-to-rampura-house-over-21-demands-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127950-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन, 21 मांगों को लेकर रामपुरा हाउस रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन, 21 मांगों को लेकर रामपुरा हाउस रवाना
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में नारेबाजी करते स्वास्थ्य कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। जिले के बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर रविवार को रोष प्रदर्शन किया। सुबह करीब 9 बजे नागरिक अस्पताल से कर्मचारियों का एक जत्था मुकेश चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री के रेवाड़ी स्थित रामपुरा हाउस आवास के लिए रवाना हुआ।
मुकेश चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा बहुद्देशीय कर्मचारियों की 21 न्यायोचित मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, उच्च न्यायालय के आदेशानुसार नियमितीकरण, समान काम-समान वेतन, शहरी पदों की बहाली, पदनाम संशोधन, मेवात भत्ता और 5000 रुपये अंतरिम राहत शामिल की हैं। इसके अलावा एनएचएम में कार्यरत बहुद्देशीय महिला कर्मचारियों के नियमितीकरण, वर्दी भत्ता, ग्रेच्युटी, राज्य स्तरीय स्थानांतरण नीति लागू करने और बकाया भुगतान की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व प्रधान रणबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ खंड प्रधान रणसिंह मालड़ा, पूर्व सचिव ऋषिराज आर्य, पूर्व जिला सचिव बलजीत, राजपाल, दिनेश, वेदपाल, कमलेश, कमला, रोशनी और कृष्णा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।