फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Murder alleged in case of youth's suspicious death; family appeals to DC for an investigation.

Mahendragarh-Narnaul News: युवक की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का आरोप, परिजनों ने डीसी से लगाई जांच की गुहार

Fri, 07 Aug 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Murder alleged in case of youth's suspicious death; family appeals to DC for an investigation.
फोटो 2लघु सचिवालय में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे मृतक अनिल के परिजन।संवाद
नारनौल। गांव बनिहाड़ी निवासी अनिल (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है। साथ ही उसके शव पर चोटों के निशान का भी दावा किया है। मृतक के भाई नितिन ने डीसी अनुपमा अंजलि को शिकायत देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इसको लेकर मृतक के परिजन वीरवार को लघु सचिवालय में नारेबाजी करते हुए पहुंचे और डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। मृतक के परिजनों ने ज्ञापन में बताया कि अनिल नांगल चौधरी मार्केट में गणेश डीजल वर्कशॉप के नाम से दुकान चलाता था।
विज्ञापन

13 जून को वह रोज की तरह दुकान पर गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।तलाश करने पर 14 जून की शाम बनिहाड़ी गांव के पास स्थित डैम से अनिल का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन का आरोप है कि शव के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे, कट लगा हुआ था, दांत टूटे हुए थे और सिर में भी गंभीर चोटें थीं। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चेहरे पर कई चोटों के निशानों की पुष्टि हुई है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि योजनाबद्ध तरीके से अनिल की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को डैम में फेंका गया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है जिसके चलते उन्होंने उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed