{"_id":"69da88e944dc7aba11051899","slug":"new-atal-tinkering-labs-to-open-in-seven-government-schools-in-kanina-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125545-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना-महेंद्रगढ़ के सात राजकीय विद्यालयों में खुलेंगी नई अटल टिंकरिंग लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना-महेंद्रगढ़ के सात राजकीय विद्यालयों में खुलेंगी नई अटल टिंकरिंग लैब
विज्ञापन
फोटो संख्या: 53R शहर स्थित जीएमएसएसएस स्कूल में बनी लैब में प्रयोग करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के महेंद्रगढ़ और कनीना खंड के सात राजकीय स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब खोली जाएंगी। इनमें एआई व इलेक्टि्रॉनिक्स उपकरणों के माध्यम से पढ़ाई करवाकर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित की जाएगी।
नीति आयोग की ओर से अटल इनोवेशन मिशन के तहत अटल टिंकरिंग लैब खोजी जाएंगी। इसके तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित कर उनको विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। यह कार्यक्रम डू इट योरसेल्फ के सिद्धांत पर आधारित है और इसमें छात्र रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3डी प्रिंटर व इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उपकरणों का उपयोग करके नई तकनीकें सीख पाएंगे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ जिला में 17 राजकीय विद्यालयों में लैब स्थापित की जानी है। फिलहाल महेंद्रगढ़ शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब बन चुकी है। अब नए सत्र में बाघोत, खेड़ी तलवाना, आकोदा, जड़वा, बुचावास, पाली, सतनाली में खोली जाएंगी। इनके लिए अभी बजट का इंतजार है।
-- -- -- -- --
- वर्जन:
इस योजना से विद्यार्थी रटने के बजाय, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की अवधारणाओं को मॉडल बनाकर सीख पाएंगे। विद्यार्थियों में वास्तविक जीवन की समस्याओं को तकनीकी समाधानों के माध्यम से सुलझाने की क्षमता विकसित होगी। अब जल्द ही बजट जारी कर स्कूलों में लैब की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़
Trending Videos