सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firefighters extend strike by two more days over demands.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर दमकल कर्मचारियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Firefighters extend strike by two more days over demands.
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। वहीं राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अब हड़ताल को दो दिन और बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
Trending Videos

कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा शाखा हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा प्रदेश स्तरीय हड़ताल का आह्वान किया गया। राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार हड़ताल को दो दिन 12 व 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में भीषण आग लग गई थी। आग को बुझाते हुए दो कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह आग में झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
कहा, मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है। शहीद का दर्जा दिलवाने को लेकर संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई। सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण दमकल कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए।
हड़ताल के चलते आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रही। जिले में 40 फायर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं जबकि 15 कर्मचारियों की आपातकालीन सेवाओं में तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगें नहीं माननी तो उनके समर्थन में धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रधान रामसिंह, चंद्रवीर सिह, मनसाराम, विकास, , शम्मी, गुलशन, रोहित सहित फायर ब्रिगेड कार्यालय में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed