{"_id":"69daa21ce967f26d0b06f395","slug":"fraud-within-the-bank-itself-cunning-imposter-poses-as-employee-flees-with-one-lakh-narnol-news-c-196-1-nnl1003-138427-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बैंक में ही ठगी...कर्मचारी बनकर आया शातिर, एक लाख लेकर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बैंक में ही ठगी...कर्मचारी बनकर आया शातिर, एक लाख लेकर गायब
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पंजाब नेशनल बैंक में गांव तिगरा निवासी शिशराम को बैंक के अंदर ही शातिर ठग ने अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और बड़ी चालाकी से एक लाख रुपये लेकर गायब हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिशराम ने बताया कि वह घरेलू खर्च के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालने गया था। बैंक से पैसे निकालने के बाद जब वह उन्हें गिन रहा था तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति उसके पास आया और खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने मदद के बहाने पैसे गिनने की पेशकश की।
शिशराम ने बताया जब वह 500 रुपये की तीन गड्डियों में से एक गड्डी गिन रहा था तो उसमें एक नोट फटा हुआ निकला। इस पर आरोपी ने भरोसा जीतते हुए बाकी गड्डियां बदलवाने की बात कही और उसे एक नई गड्डी थमा दी। इसी दौरान उसने चालाकी से 50-50 हजार रुपये की दो गड्डियां, कुल एक लाख रुपये अपने पास कर लिए और मौके से फरार हो गया।
ठगी का एहसास होते ही शिशराम ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन तब तक आरोपी गायब हो चुका था। इसके बाद पीड़ित ने थाना अटेली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Trending Videos