सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   New executive committee of Arya Samaj formed in Dhauleda; Subedar Rajendra Singh becomes President.

Mahendragarh-Narnaul News: धौलेड़ा में आर्य समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, सूबेदार राजेंद्र सिंह बने प्रधान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
New executive committee of Arya Samaj formed in Dhauleda; Subedar Rajendra Singh becomes President.
फोटो 2नई कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान मौजूद आर्य समाज के लोग।स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। गांव धौलेड़ा में रविवार को सभी ग्रामवासियों के सहयोग से आर्य समाज की विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बाबा भैया पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सूबेदार राजेंद्र सिंह को प्रधान, कैप्टन अशोक कुमार को उपप्रधान चुना गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से आर्य समाज धौलेड़ा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारी मास्टर दुलीचंद, मास्टर छोटेलाल, कैप्टन चंदगीराम, छाजू राम व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में सूबेदार राजेंद्र सिंह को प्रधान, कैप्टन अशोक कुमार को उपप्रधान, मास्टर सत्यवीर को मंत्री, डॉ. नरेश कुमार को उपमंत्री, सूबेदार विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष तथा गुलशन कुमार को मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा, ताकि आर्य समाज के सिद्धांतों और सामाजिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। इसके अलावा समाज में स्वच्छता, शिक्षा, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने पर भी सहमति बनी।
इसके बाद सतपाल आर्य वैद्य, अमर मुनी (अमीलाल आर्य), जवाहर सिंह आर्य, नाहर सिंह शास्त्री, निहाल सिंह आर्य, रामपत आर्य, रामप्रताप आर्य (भीष्म), प्रह्लाद सिंह, नेतराम, रामनिवास वैद्य, मास्टर हनुमान सिंह, मुरलीधर गोठवाल तथा रामनिवास आर्य सहित अनेक समाजसेवियों ने आर्य समाज की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed