{"_id":"69f23e58b129ea0f130078b8","slug":"over-25-poles-broken-by-storm-power-supply-disrupted-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139256-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से 25 से अधिक टूटे खंभे, बिजली सप्लाई रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आंधी से 25 से अधिक टूटे खंभे, बिजली सप्लाई रही बाधित
विज्ञापन
फोटो 16 आंधी की वजह से टूटे पड़े खंभे।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र में बुधवार सुबह अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो गई। वहीं दूसरी ओर 25 से अधिक खंभे टूट गए जिससे लगभग 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली के अभाव में पेयजल सप्लाई भी बाधित रही।
कांटी, गणियार, भीलवाड़ा, दुबलाना 33 केवी पावर हाउस से चलने वाली सप्लाई 2 से तीन घंटों में दुरुस्त कर दी गई लेकिन महासर पावर हाउस से जुड़े गांव गढ़ी रुथल, महासर, राता, मोहलड़ा की ओर 25 खंभे टूटने के कारण सप्लाई दिन भर बाधित रही।
विभाग के कर्मचारियों ने दिन भर भारी मशक्कत करके सप्लाई को दुरुस्त किया। बताया जाता है कि इस अंधड़ के कारण विभाग को लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
वर्जन:
अंधड़ के कारण 25 खंभे टूट गए जिसके कारण बिजली सप्लाई बाधित रही। क्षेत्र के विभिन्न गांवों की बिजली सप्लाई दो से तीन घंटे में दुरुस्त कर दी गई थी। महासर पावर हाउस के गांवों में दिनभर बिजली सप्लाई बाधित रही।-दीपक कुमार, एसडीओ, बिजली विभाग, मंडी अटेली
Trending Videos