{"_id":"6a29ac433f20519c1f061644","slug":"passengers-in-narnaul-protested-against-the-hike-in-train-fares-narnol-news-c-196-1-nnl1003-141061-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में यात्रियों ने बढ़े हुए रेल किराये का विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में यात्रियों ने बढ़े हुए रेल किराये का विरोध जताया
विज्ञापन
फोटो नंबर-07नारनौल स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ ने रेवाड़ी-नारनौल-रींगस-फुलेरा रेलखंड पर यात्रियों से लिए जा रहे अधिक किराये का मुद्दा उठाते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के नाम स्टेशन अधीक्षक नारनौल के माध्यम से ज्ञापन भेजा। संघ ने मांग की है कि पैसेंजर जैसी सुविधाओं और ठहराव वाली ट्रेनों पर एक्सप्रेस श्रेणी का किराया वसूलने की व्यवस्था समाप्त की जाए।
संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने बताया कि कोरोना काल से पहले यह ट्रेने पैसेंजर श्रेणी में संचालित होती थीं लेकिन बाद में इन्हें एक्सप्रेस श्रेणी में शामिल कर दिया गया। ट्रेनों का ठहराव और संचालन अब भी सामान्य पैसेंजर ट्रेनों जैसा ही है, बावजूद इसके यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा है।
संघ की उपाध्यक्ष पूनम फौजदार ने कहा कि इस रेलखंड पर हजारों विद्यार्थी, कर्मचारी और श्रमिक सफर करते हैं, इसलिए अतिरिक्त किराया आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है। सचिव एडवोकेट महावीर जैन ने बताया कि पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के वर्गीकरण में पारदर्शिता की कमी है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट सौरभ यादव, एडवोकेट अमन जैन, शिवकुमार, सुरेंद्र सैनी, हितेंद्र अग्रवाल और वैभव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।