सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for admission to undergraduate and postgraduate courses begin at Hakenvi

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले की तैयारी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Preparations for admission to undergraduate and postgraduate courses begin at Hakenvi
फोटो संख्या:62 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को सीयूईटी (काॅमन यूनिवर्सिटी इंटरेंस टेस्ट) पास करनी होगी।
Trending Videos


स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवा जा चुकी है और स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा करवाने की तैयारी चल रही है। सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर में 42 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 1,447 सीटों पर दाखिले होने हैं। इसके लिए संस्थान की ओर से जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा पास करने वाले युवा ही आवेदन कर पाएंगे।

स्नातक के लिए 24 पाठ्यक्रमों में दाखिले होने हैं। इसके लिए अगले माह में सीयूईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद सीटों की संख्या भी दर्शाई जाएगी। बाद में दाखिले का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
इसमें भी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदकों को संस्थान में मेरिट सूची के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। फिलहाल संस्थान की ओर से नए सत्र के लिए सुविधाएं, सीटों की संख्या, पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी साइट पर अपडेट की जाएगी।
--
वर्जन
स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए तैयारी की जा रही है। पहले स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी और बाद में स्नातक की प्रक्रिया होगी। तब तक दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपने दस्तावेज व तैयारी पूरी रखें।-डॉ. नीरज करण सिंह, पीआरओ, हकेंवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed