{"_id":"69ea571c0a551e0ea70a5cee","slug":"preparations-for-the-college-admission-process-are-complete-apply-by-may-31-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125854-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी, 31 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी, 31 मई तक करें आवेदन
विज्ञापन
फोटो संख्या:56 सतनाली स्थित राजकीय महाविद्यालय। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय सतनाली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 7 से 31 मई तक पंजीकरण कर सकते हैं। दाखिला नोडल अधिकारी प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि इस सत्र में यूजी की 700 और पीजी की 120 सीटों पर दाखिले होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रोफाइल भरने की प्रक्रिया 17 से 25 अप्रैल के बीच पूरी हो चुकी है। आवेदन में ओटीपी आधारित संशोधन 1 जून तक किया जा सकेगा जबकि 2 जून को आवेदनों में त्रुटियां और आपत्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके बाद 9 मई से 6 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन और आपत्तियों का निपटारा होगा। 8 जून को पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।
प्रथम चरण में पहली मेरिट सूची 10 जून और अंतिम 11 जून को जारी होगी जबकि फीस जमा करने की तिथि 12 से 15 जून तय की गई है। द्वितीय चरण में मेरिट सूची 16 व 17 जून को जारी होगी और फीस जमा करने की तिथि 18 से 22 जून निर्धारित है।
तृतीय चरण में शेष सीटों के लिए 24 जून को फिजिकल काउंसलिंग होगी। 25 जून से पोर्टल दोबारा खुलेगा। 26 जून से 10 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ काउंसलिंग जारी रहेगी। तिथियां 12वीं के परिणाम के अनुसार बदल सकती हैं।
-- -- -- -- -- -- -
ये दस्तावेज होना जरूरी
नए प्रवेश के लिए विद्यार्थी आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एबीसी आईडी, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट फोटो, एंटी रैगिंग प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।
-- -- -- -- -- -- -- -
ये है सीटों की स्थिति
यूजी में संकाय सीट
बीए 380
बीएससी फिजिकल साइंस 180
बीएससी लाइफ साइंस 60
बीकॉम 80
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पीजी में संकाय सीट
एमएससी कैमेस्ट्री 40
एमएससी ज्योग्राफी 40
एमए हिस्ट्री 40
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X