{"_id":"69937801d87c1c4aab03edfa","slug":"public-health-department-employees-staged-a-sit-in-protest-demanding-narnol-news-c-17-roh1019-811469-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
26 रोहतक के झज्जर रोड स्थित मंडल एक कार्यालय में प्रदर्शन करते जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
रोहतक। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को झज्जर रोड मंडल एक कार्यालय में मांगों को लेकर धरना दिया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की ओर से कर्मचारियों ने प्रदर्शन में लंबित मांगों के समाधान की मांग की।
यूनियन के प्रांतीय प्रधान नरेंद्र धीमान व प्रांतीय महासचिव अमरीक सिंह ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिल, कर्मचारियों को मिलने वाले जूते-डायरी, साबुन-तेल, जलघरों पर बाथरूम निर्माण, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) एवं सभी कर्मचारियों को अनुभव प्रमाण पत्र देने व जॉब सुरक्षा प्रमुख मुद्दों को सरकार की ओर से लागू नहीं किया जा रहा है। वहीं, कार्यकारी अभियंता रोहित ने 31 मार्च तक मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
जिला प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों की एकता और संघर्ष की भावना की सराहना की। इस दौरान जिला प्रधान कुलदीप अहलावत, शाखा सचिव कृष्ण शर्मा, जिला सचिव ब्रिजराज, ब्रांच प्रधान राजेंद्र नांदल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र, अमित संगठन कर्ता, विजयपाल, शक्ति मलिक, सुनील, अमरजीत व मनोज आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos