सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rashtriya Janseva Mandal honored gold medalist Shraddha Yadav.

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय जनसेवा मंडल ने गोल्ड मेडल विजेता श्रद्धा यादव को किया सम्मानित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Janseva Mandal honored gold medalist Shraddha Yadav.
फोटो 08: ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रद्धा यादव को सम्मानित करते पवन बाछौदिया। स्रोत: मंडल
विज्ञापन
नारनौल। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र, विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करने वाली छात्रा श्रद्धा यादव के सम्मान में गूगा बाबा मंदिर में जनसेवा मंडल की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनसेवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी पवन बाछौदिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी अटेली कमलेश सैनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पवन बाछौदिया ने कहा कि श्रद्धा यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर मुकेश गर्ग, गोविंद सोनी, जगमाल रोहिल्ला, धर्मेंद्र वशिष्ठ व राजबीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed