{"_id":"69d5473ffb2cefc1ea051b65","slug":"responsibility-and-accuracy-stressed-at-the-census-training-camp-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125449-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जनगणना प्रशिक्षण शिविर में जिम्मेदारी और सटीकता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जनगणना प्रशिक्षण शिविर में जिम्मेदारी और सटीकता पर दिया जोर
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान उपस्
विज्ञापन
Trending Videos
अधिकारियों ने प्रगणकों को दी व्यावहारिक जानकारी, ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। जनगणना कार्यक्रम तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को अधिकारियों ने प्रगणकों व सुपरवाइजर्स को कार्य की बारीकियों से अवगत कराया। रावमावि कनीना मंडी में आयोजित प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. हरिओम भारद्वाज, डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि जनगणना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तारपूर्वक समझाया गया है।
जनगणना चार्ज अधिकारी एवं नगर पालिका सचिव कपिल कुमार ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रगणकों से धैर्य, सतर्कता और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आग्रह किया, ताकि आंकड़ों की सटीकता बनी रहे। विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन पर कहा कि मेहनत और लगन से किया गया कार्य ही विश्वसनीय परिणाम देता है। इस दौरान सुपरवाइजर ममता कुमारी, कुलदीप यादव, सुरेंद्र कुमार सहित सभी 38 प्रतिभागी उपस्थित रहे।