{"_id":"69d62f417e1a9ff13f0766e5","slug":"video-protest-march-held-in-narnaul-over-non-receipt-of-financial-assistance-for-martyred-firefighters-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में शहीद दमकल कर्मियों को आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में शहीद दमकल कर्मियों को आर्थिक सहायता नहीं मिलने पर निकाला रोष मार्च
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा, हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को रोष मार्च निकाला। संघ का आरोप है कि घटना के बाद न तो सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की गई और न ही परिवारों को कोई आर्थिक सहायता दी गई। अब इसको लेकर संघ ने 8 व 9 को काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है।
इसके अलावा यूनियन ने बताया कि विभाग की लंबित मांगों पर भी लंबे समय से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
बता दें कि फरीदाबाद में 16 फरवरी को कालकाजी लुब्रिकेट और शिव स्टील कंपनी में लगी भीषण आग के दौरान शहीद हुए दमकल कर्मचारियों को लेकर सरकार के रवैये पर रोष है। केमिकल ड्रमों में विस्फोट से दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। इस मुद्दे को लेकर 24 फरवरी को फरीदाबाद में सैकड़ों दमकल कर्मियों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।