{"_id":"69d620a2dd8cf1a94a0a0526","slug":"video-the-police-are-your-friends-if-anyone-troubles-you-feel-free-to-call-says-station-in-charge-ravi-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस आपकी दोस्त है, अगर कोई परेशान करे तो बेझिझक करे कॉल: थाना प्रभारी रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आपकी दोस्त है, अगर कोई परेशान करे तो बेझिझक करे कॉल: थाना प्रभारी रवि
छात्राओं में पुलिस के प्रति झिझक तोड़ने और कानून पर भरोसा बढ़ाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 8 अप्रैल को निजामपुर थाना परिसर में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा की छात्राएं शामिल हुईं। जहां निजामपुर थाना प्रभारी रवि ने छात्राओं से कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है, अगर कोई परेशान करे तो बेझिझक 1090 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें।
थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है, जब भी कोई समस्या हो तो उन्हें बेझिझक बता सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा की प्राचार्य अनिता दहिया, डॉ. पंकज गौड़ ने भी छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान छात्राओं ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी जाना और पूरे थाने का भ्रमण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।