{"_id":"6a86169de2bb7fa62200e9d2","slug":"retired-junior-engineer-alleges-beating-with-sticks-fir-registered-against-nine-people-narnol-news-c-197-1-snp1001-159034-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता ने डंडों से पीटने का लगाया आरोप, नौ पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता ने डंडों से पीटने का लगाया आरोप, नौ पर एफआईआर
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में घटना की जानकारी देते रामकिशन नागर।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता रामकिशन के घर के पिछले गेट के पास कार सवार पांच लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। रामकिशन ने आरोप लगाया कि हमले में उनके दोनों पैरों, कमर, पेट, गर्दन और हाथों में चोटें आई हैं। जातिसूचक शब्द भी कहे गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आरके नागर ने सेक्टर-27 थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह एचएसवीपी के सेवानिवृत्त जेई और हुड्डा पब्लिक हेल्थ यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कहा एचएसवीपी में भ्रष्टाचार हो रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायतें दीं। यूनियन ने भी 10 अगस्त से सेक्टर-15 में प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शन से नाराज होकर उनके साथ मारपीट की गई।
7 अगस्त को ठेकेदार इंद्रजीत सिंह ने टीनू, राकेश, बलत और जितेंद्र को उकसाया। इसके बाद यूनियन सदस्य सुरेंद्र रंगा और ध्रुव कुमार के साथ मारपीट की गई। 10 अगस्त को एक्सईएन अजीत सिंह को शिकायत दी गई थी। 11 अगस्त को एचएसवीपी कार्यालय के सामने उनके साथ मारपीट की गई। इंद्रजीत सिंह ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और डंडे से पीटा। इस हमले में उनका दाहिना हाथ टूट गया।
विज्ञापन
आरके नागर ने आरोप लगाया कि 17 अगस्त को ऑपरेशन से पहले कपड़े लेने घर पहुंचे थे। पिछले गेट से बाहर निकलते समय इंद्रजीत सिंह चार अन्य लोगों के साथ कार में वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया था।
उन्होंने एचएसवीपी के एक्सईएन अजीत सिंह, एसडीई धीरज सरोहा और एसडीई बिजेंद्र सिंह पर भी हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
ठेकेदार समेत नौ पर केस
सेक्टर-27 थाना पुलिस ने आरके नागर की शिकायत पर टीनू, महाबीर, राकेश, जितेंद्र, सतीश शर्मा, अजीत सिंह, धीरज सरोहा, बिजेंद्र और इंद्रजीत सिंह को नामजद किया है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अलावा एससीएसटी एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अब आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
-कर्मचारी नेता के बयान पर ठेकेदार इंद्रजीत सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में एससी एसटी एक्ट लगने के बाद अब जांच एसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे।
इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27