{"_id":"6a4fb78378c95b27810a0d67","slug":"speeding-car-hits-elderly-cyclist-in-narnaul-dies-on-the-spot-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कार की जोरदार टक्कर से 5 फुट ऊपर उछला बुजुर्ग, मौके पर हुई मौत; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कार की जोरदार टक्कर से 5 फुट ऊपर उछला बुजुर्ग, मौके पर हुई मौत; देखें VIDEO
Thu, 09 Jul 2026 08:30 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:30 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से बुजुर्ग 5 फुट उपर उछला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल शहर के सिंघाना रोड पर वीरवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग करीब पांच फुट ऊपर उछलकर दस फुट दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
सैर करके घर लौट रहे थे लाल सिंह
सिंघाना रोड निवासी जगजीत ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता लाल सिंह (80) रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए निकले थे। करीब साढ़े छह बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आई एक कार ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार चालक मौके से हुआ फरार
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।