{"_id":"6a0e02b80f4346f9cb00d504","slug":"strike-has-no-impact-on-the-city-medical-stores-remain-open-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126642-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में हड़ताल का असर नहीं, खुले रहे मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में हड़ताल का असर नहीं, खुले रहे मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ऑनलाइन दवाई बिक्री को लेकर मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मेडिकल स्टोर बंद रखने के आह्वान का शहर में खास असर देखने को नहीं मिला। बुधवार को शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और मरीजों को दवाएं आसानी से उपलब्ध होती रहीं।
ऑनलाइन दवाई बिक्री को लेकर मेडिकल एसोसिएशन की ओर से एक दिन के मेडिकल बंद का आह्वान किया गया था। इसके तहत दवा विक्रेताओं से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई थी। हालांकि शहर में हड़ताल का कोई असर दिखाई नहीं दिया। शहर में 80 से अधिक मेडिकल स्टोर खुले रहे।
महेंद्रगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार जेरपुरिया ने बताया कि हड़ताल का शहर में मेडिकलों पर कोई असर देखने को नहीं मिला। शहर में 80 मेडिकल स्टोर खुली रही। मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई। ऑनलाइन दवाई बिक्री से कारोबार में 75 प्रतिशत कमी आई है। कंपनियों को 20 से 40 प्रतिशत मार्जन मिलता है जबकि 15 से 20 प्रतिशत दुकानदारों को मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को हड़ताल की खबर के चलते सुबह कुछ लोगों में चिंता जरूर दिखाई दी, लेकिन बाजार खुला देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। खासतौर पर बुजुर्ग मरीजों, बच्चों और नियमित दवाएं लेने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

Trending Videos